प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हितग्राहियों से योजनाओं का फीड बेक लिया
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में जनजातीय महा सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो से संवाद किया। उन्होंने आहार अनुदान योजना के हितग्राही श्रीमती गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया, वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने योजना के लाभ मिलने संबंधित जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही प्रकाश वसुनिया, श्रीमती रुखमा बाई डामोर से संवाद करते हुए योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही दीपक डामोर एवं सचिन चौहान से संवाद करते हुए योजना के लाभ और उससे रोजगार के मिले अवसर की जानकारी ली।

More Stories
MP को जल्द मिलेगा नया DGP, दिल्ली में आज तय होंगे 3 नाम; महिला IPS भी दौड़ में
खवासा में पानी की मांग को लेकर नगर बंद, नर्मदा-माही परियोजना पर लिखित आश्वासन की मांग
मध्य प्रदेश में SIR के बाद मतदाता सूची में जुड़े 8.9 लाख नाम, भाजपा-कांग्रेस ने मांगी सूची