रायपुर/रायगढ़.
लैलूंगा थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति आए दिन नशे की हालत में गाली-गलौज और मारपीट करता था। महिला इससे परेशान थी और उसने सुनियोजित तरीके से सो रहे पति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नौ फरवरी को लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को इंदिरा नगर लैलूंगा के एक नये बन रहे मकान के अंदर एक व्यक्ति का शव जली हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी।
मृतक की पहचान राजू रजक (45) पुत्र अशर्फी लाल रजक निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुई थी। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसके भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया था, जिनका करीब 14 साल का लड़का है। कैलाश रजक ने यह भी बताया कि उसका भाई राजू करीब पांच साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब पीने का आदी था। 8 फरवरी को भी राजू शराब ने रखी थी। पति-पत्नी ने रात को लड़ाई-झगड़ा किया और फिर रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 9 फरवरी की सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है।
इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो राजू चित हालत में मरा पड़ा था। पूरा शरीर जल चुका था। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी अनिमा एक्का (44) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने योजना के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल करते हुए घटना के संबंध में जानकारी दी।
आरोपी अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू ने बताया कि उसके पति राजू एक्का शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करते थे। इससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या कर दी थी। 8 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई, जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे राजू की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More Stories
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल हासिल
रायपुर उपभोक्ता फोरम के फैसले को चुनौती देगी मारुति सुजुकी, E20 ईंधन पर कार को बताया पूरी तरह सक्षम
भिलाई स्टील प्लांट: सेक्टर-6 के आवास सबसे पहले कराए जाएंगे खाली