रायपुर
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज राजधानी के सबसे प्रमुख शासकीय हॉस्पिटल डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल स्मृति चिकित्सालय की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषकर रात्रि के समय जो मरीज आते है उनसे संवेदनशीलता से व्यवहार करें। साथ ही आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को जल्द से जल्द चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराएं। अंतर्विभागीय समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को सीवरेज समस्या का निदान करने ड्रेनेज लाइन बनाने कहा।
उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए टोकन सुविधा या आॅनलाइन सिस्टम की सुविधा दी जाए। डॉ सिंह ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर परिसर के साफ-सफाई की संपूर्ण व्यवस्था को सृदुढ़ बनाएं। साथ ही उन्होंने सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्राकलन तैयार कर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। कलेक्टर ने नगर निगम को नालियों की सफाई में भी अस्पताल प्रबंधन के साथ समन्वय कर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देेश दिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी। पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था सृदुढ़ करें। आतरिंक व्यवस्था के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है, वह पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। आने वाले दिनों में गर्मी की शुरूआत होगी। मरीजों के पेयजल के लिए उचित व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि हास्पिटल प्रबंधन जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, डॉ भीमराव अंबेडकर के अधीक्षक श्री एसबीएस नेताम, डीन डॉ तृप्ति नागरिया, सीएमएचओ श्री मिथलेश चौधरी सहित संबंधित उपस्थित थे।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली