चेन्नई
चेन्नई के कुछ निजी स्कूलों को गुरुवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी और लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। हालांकि, इस घटना के बाद माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों से लाने के लिए खुद स्कूल तक जाने को मजबूर हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बताया गया कि शहर के कम से कम चार स्कूलों को ईमेल से धमकी जारी करने के लिए जिम्मेदार अपराधी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं, पुलिस ने कहा कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) को स्कूलों में भेजा गया है।
अपराधी की पहचान करने के लिए होगी कार्रवाई
ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने बम की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर चेन्नई पुलिस सीमा के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में बम की धमकी वाले ई-मेल प्राप्त हुए हैं। जीसीपी/बीडीडीएस टीमों को इन शैक्षणिक संस्थानों में जांच के लिए भेजा गया है और इन ई-मेल भेजने वाले अपराधी की पहचान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त