मुंबई
साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक महीने के शॉर्ट ब्रेक पर गए हैं। इस ब्रेक के दौरान हेल्थ केयर उनकी टॉप प्रायोरिटी होगी। एक रिपोर्ट की मानें तो प्रभास अभी तक इंजरी से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं। ऐसे में वो सर्जरी के लिए यूरोप भी जा सकते हैं। एक्टर से जुड़े सूत्रों ने बताया, प्रभास को पिछली फिल्म ‘सालार’ के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
अब वो इस ब्रेक पर खुद को रिफ्रेश करेंगे और अपनी हेल्थ पर भी फोकस करेंगे। एक्टर मार्च के बाद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर जुटेंगे। सूत्रों ने आगे बताया, मार्च में काम पर लौटने के बाद प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 अऊ’ के बचे हुए काम को पूरा करेंगे। यह फिल्म इस साल 9 मई को रिलीज होनी है। इससे पहले यह इसी साल 12 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी होंगे।
‘कल्कि’ के अलावा प्रभास के पास ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और मारुति की ‘द राजा साहब’ भी है। इसमें प्रभास के अपोजिट मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल होंगी। दिसंबर 2023 में रिलीज हुई सालार ने ग्लोबली 715 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। यह ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ के बाद चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। वहीं इसके साथ रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने 470 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

More Stories
₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम