मंत्री डॉ.भदौरिया और मंत्री सुश्री ठाकुर ने समारोह स्थल का किया निरीक्षण
भोपाल
सहकारिता एवं लोक-सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने महाराणा प्रताप जयंती 22 मई को राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। समारोह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में होगा।
मंत्री द्वय डॉ. भदौरिया और सुश्री ठाकुर ने समारोह स्थल पर आगुंतकों की बैठक व्यवस्था, मंच, वाहन पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह, संचालक संस्कृति अदिति त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्य प्रदेश के ग्रामीणों को बड़ी राहत, गांवों में मकान और दुकान की रजिस्ट्री होगी निःशुल्क
वर्ल्ड चैंपियनशिप्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मध्यप्रदेश के अजय अहिरवार
खजराना गणेश मंदिर का भव्य मास्टर प्लान: गर्भगृह के सामने सभा मंडप होगा नीचे, बनेगा दो मंजिला दर्शन कॉरिडोर