मुंबई
अभिनेत्री कंगना रनौत की नयी फिल्म 'इमरजेंसी' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। रनौत द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी।
अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, '''इमरजेंसी' मेरी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म है और 'मणिकर्णिका' के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है। हमारी इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आई हैं।''
फिल्म पहले 24 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन रनौत के कार्यक्रम में बदलाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स ने किया है। फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं। फिल्म 'पिंक' से मशहूर रितेश शाह ने इसकी पटकथा और संवाद लिखे हैं।

More Stories
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोर्ट में रो पड़ी आरोपी राधा, 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए चारों आरोपी
फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।
वाघा बॉर्डर पर आतिफ असलम के गाने से दब गई आयुष्मान-सारा की आवाज, वायरल हुआ वीडियो