यातायात पुलिस जिला अनूपपुर
अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर श्रीमान जितेंद्र सिंह पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में यातायात प्रभारी निरीक्षक ज्योति दुबे द्वारा आज संकल्प ग्रुप आफ कॉलेज अनूपपुर में यातायात नियमों के प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को समझाइए दी गई की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण करें यह आपकी सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
साथ ही शॉर्ट मूवी एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन, रोड मार्किंग, एक्सीडेंट के कारण, एवं बचाव हेतु सावधानी, राइट ऑफ वे, एमरजैंसी केयर, गुड समेरिटन योजना, के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को रोड पर पैदल चलते समय यह रोड क्रॉस करते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया इत्यादि बिंदुओं पर बच्चों से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्र एवं छात्राएं कॉलेज के प्रबंधक श्री अंकित शुक्ला यातायात से आरक्षक योगेंद्र सिंह एवं गणेश यादव उपस्थित हुए।

More Stories
संस्कारवान पीढ़ी की दिशा में अनूठी पहल : गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में सामूहिक पुंसवन संस्कार में उमड़ी मातृशक्ति
मोनालिसा की शादी पर CM मोहन यादव से होगी शिकायत, परिवार का बयान- फरमान तो कहता था बहन
सॉफ्टवेयर से बने फर्जी बिल, करोड़ों का भुगतान: लोकायुक्त के हाथ लगी हार्ड डिस्क, भोपाल निगम के डाटा एनालिसिस से खुलेंगे और नाम