शिवपुरी
शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रीतम लोधी अचानक बागेश्वर धाम पहुंचे और यहां पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रीतम लोधी को गले से लगाकर पुराने सारे गिले-शिकवे दूर कर उन्हें आशीर्वाद दिया। बता दें, प्रीतम लोधी द्वारा पंडितों व कथावाचकों के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर वह चर्चा में थे।
शिवपुरी जिले के पिछोर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रीतम लोधी ने कथा सुनाने वाले कथावाचक व पंडितों के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद प्रीतम लोधी और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। ब्राह्मण समाज के विरोध के चलते प्रीतम लोधी को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। बाद में जैसे-जैसे समय गुजरा उसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी में वापस ले लिया। पिछले दिनों भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में प्रीतम लोधी की पार्टी में वापसी कराई गई थी।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण