मुंबई
श्रद्धा कपूर अपनी नई लैंबॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका कार ड्राइव करते नजर आईं। वे मुंबई के टी-सीरीज आॅफिस जाते स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस ने पिछले साल दशहरा के मौके पर खुद को ये लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की थी। इस गाड़ी की कीमत 4.04 करोड़ रुपए है। टी-सीरीज आॅफिस के बाहर श्रद्धा कपूर कैजुअल लुक में दिखीं। उन्होंने फैन के साथ फोटो भी क्लिक कराई। बता दें, श्रद्धा जल्द ही ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल होगी। ‘स्त्री 2’ इस साल 16 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
. दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर संकट, 30 अक्टूबर के शो को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी
12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत, सलमान-अक्षय समेत इन सितारों की बढ़ाई गई सुरक्षा