रायपुर.
हसदेव अरण्य में हो रही लगातार पेड़ों की कटाई को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव आदिवासियों के साथ आंदोलन में खड़े हो गए हैं। आदिवासियों के साथ आंदोलन के दौरान सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फोन कर हसदेव से जुड़े विरोध के बारे में बताया। इसके साथ ही सिंहदेव ने खदानों के उत्खनन को लेकर कहा कि हसदेव जंगल में पुराने खदानों के उत्खनन को लेकर स्थानीय लोगों में एकमत नहीं है जबकि नई खदानों में मीनिंग के विरोध में वर्तमान में पूरा आदिवासी समाज एकमत से खड़ा है।
हसदेव में बीते एक सप्ताह से लगातार पेड़ों की कटाई चल रही है। अब तक इलाके में सैकड़ो की संख्या में पेड़ काटे जा चुके हैं। हसदेव कोल माइंस का आदिवासियों के द्वारा किए जा रहे विरोध के समर्थन में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आ गए हैं। सिंहदेव ने कहा कि जल जंगल जमीन को लेकर आदिवासियों की आस्था है। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी इस तरह होने वाली पेड़ों की कटाई का विरोध करता था और आज भी आदिवासियों के साथ खड़े होकर विरोध कर रहा हूं। सिंह देव ने कहा कि आदिवासी प्रकृति के पूजन हैं लेकिन सीएम खुद आदिवासी होने के बावजूद इसे समझने की कोशिश नहीं कर पा रहे हैं। सरगुजा में आदिवासी समाज के हित के लिए सीएम साय को हसदेव में खदानों पर रोक लगाना चाहिए।

More Stories
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज