रायपुर
विधानसभा चुनाव संपन्न होने और लोकसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा पर 14 जनवरी से 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर की यात्रा पर निकलने वाले है। भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। इसकी शुरूआत मणिपुर से होगी और समाप्ति मुंबई में।
कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मणिपुर के इम्फल में भारत न्याय यात्रा को 14 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं था लेकिन भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजरेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी शामिल होंगे और इसलिए इसकी तैयारी में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन अभी से जुट गए है। भारत न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए लोगों के बीच जाएंगे। इसका उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान को बचाने के साथ ही महंगाई और बेरोजगारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार हैं उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है।

More Stories
CG News: चलती स्कूल वैन का गेट खुला, सड़क पर गिरा मासूम; बड़ा हादसा टला
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न