बेंगलुरु.
दुनिया के कई देशों के साथ भारत में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। केरल के बाद अब कर्नाटक में भी नए संक्रमितों का आंकड़ा डराने लगा है। इस बीच राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना के 74 नए मामले आए थे।
बीते 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी रिकॉर्ड की गई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 464 हो गई। वहीं, कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राज्य में कोरोना से हुई मौतों की कुल संख्या नौ हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 44 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस दौरान कुल 6,403 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 4,680 आरटी-पीसीआर जांच और 1,723 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। राज्य में संक्रमण दर 1.15 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 2.70 फीसदी दर्ज की गई है।

More Stories
कैप्टन स्मित ने दो बार मौत को दी मात, सिर में फ्रैक्चर को लेकर डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
ओडिशा में चक्रवात अर्नब का असर, 300 गांव बाढ़ में घिरे; लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी
कठुआ में फिर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता, सैन्य वर्दी-बैग मिलने के बाद घुसपैठ का शक