हुबली
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक कैलेंडर जारी किया जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करते हुए दिखाया गया है। कर्नाटक के हुबली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कैलेंडर को लॉन्च किया। लोकसभा चुनाव से पहले इस कैलेंडर को जारी कर कर्नाटक में मराठी और हिंदू समुदायों को लुभाने की कोशिश की जा रही है।
'कैलेंडर देखा तो मुझे खुशी हुई'
समाचार एजेंसी से बात करते हुए प्रह्वाद जोशी ने कहा, 'मराठा समाज के नेताओं ने अनुरोध किया कि मुझे इसे जारी करना चाहिए इसलिए जब मैंने यह कैलेंडर देखा तो मुझे खुशी हुई। यह पीएम नरेंद्र मोदी हैं जो छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को सम्मान दे रहे हैं और उनके सामने झुक रहे हैं। मैं शिवाजी महाराज और उनके दर्शन का प्रबल अनुयायी हूं।'

More Stories
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से PM मोदी का बड़ा ऐलान, चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच
होर्मुज स्ट्रेट फिर संकट में! US हमलों के बाद तेल-गैस सप्लाई पर खतरा, धीमा पड़ा समुद्री ट्रैफिक
महाराष्ट्र में UCC की तैयारी तेज, मसौदा तैयार करने के लिए सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय समिति