नई दिल्ली
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 628 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से, मृतक संख्या बढ़कर 5,33,334 हो गई। देश में वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 4,50,09,248 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,860 हो गई है जबकि रोग से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

More Stories
कैप्टन स्मित ने दो बार मौत को दी मात, सिर में फ्रैक्चर को लेकर डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
ओडिशा में चक्रवात अर्नब का असर, 300 गांव बाढ़ में घिरे; लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी
कठुआ में फिर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता, सैन्य वर्दी-बैग मिलने के बाद घुसपैठ का शक