मुंबई.
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों को घबराने से मना किया है। उन्होंने कहा, 'मेरे कैबिनेट सहयोगियों में से एक धनंजय मुंडे कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। प्रशासन इसके लिए सावधानी बरत रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।'
हालांकि, धनंजय मुंडे के कार्यालय ने भी उनके कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। वेरियंट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन (20 दिसंबर) को वह कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने कहा, 'मंत्री 21 दिसंबर को अपने घर गए , आइसोलेशन में रहे और डॉक्टरों के सुझाव के अनुसार दवाई भी ली। अब कोई लक्षण नहीं है। वह अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में उपस्थित हो रहे हैं।'

More Stories
OPS पर सरकार का बड़ा फैसला, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम चुनने का विकल्प
मेलबर्न में PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- ‘धमाके आतंकी अड्डे पर हुए, गूंज पूरी दुनिया में’; किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
मोदी-अल्बानीज की बड़ी न्यूक्लियर डील! बदल सकता है दुनिया का परमाणु गेम प्लान