रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला लाभांडी से सामने आया है। यहां एक बदमाश ने दिनदहाड़े एक शख्स पर फायरिंग कर दी। शहर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले एक आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपित से पूछताछ कर रही है। यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में बुधवार सुबह 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित अमन शर्मा ने रायपुर के व्यापारी संदीप कुमार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में व्यापारी संदीप के सीने में गोली जा लगी। घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फायरिंग के बाद इलाके अफरा-तफरी मच गई।
इधर, पुलिस ने आरोपित को कट्टे के साथ पकड़ लिया गया है। घटनास्थल में पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय थाना की पुलिस मौजूद है। पुलिस ने बताया कि आरोपित अमन शर्मा ओडिशा के सुंदरगढ़ का रहने वाला है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित से घटना के कारण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

More Stories
केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
वन धन विकास केंद्र वनांचल की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया सोपान