मुंबई
यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल को निमोनिया की वजह निधन हो गया। 23 अप्रैल को मुंबई में उनकी प्रेयर मीट रखी गई। इस दौरान आमिर खान, अभिषेक बच्चन से लेकर रेखा तक पामेला चोपड़ा की प्रेयर मीट में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पामेला चोपड़ा प्लेबैक सिंगर, फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर थीं।
जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजमी के साथ पहुंचे। पामेला चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के क्लोज फ्रेंड करण जौहर प्रेयर मीट में पहुंचे। अभिषेक बच्चन भी प्रेयर मीट में जाते हुए दिखाई दिए। रितेश देशमुख भी प्रेयर मीट में जाने के लिए कार से उतरते हुए स्पॉट हुए। विक्की कौशल भी प्रेयर मीट में जाते हुए दिखे। सफेद साड़ी में नजर आईं रेखा।
उर्वशी रौतेला भी प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंची। प्रेयर मीट में शामिल होने आए आमिर खान। पामेला और यश चोपड़ा की शादी 1970 में हुई थी। इनके दो बेटे हैं- आदित्य और उदय चोपड़ा। आदित्य एक फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी से शादी की है। उदय चोपड़ा भी एक्टर और प्रोड्यूसर हैं।

More Stories
संजय दत्त की ‘वास्तव 2’ पर बड़ा अपडेट, सीक्वल पर काम शुरू
माइकल जैक्सन बायोपिक का भारत में धमाका, दो दिनों में 10.5 करोड़ का कलेक्शन
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में 90% की छलांग