गौरेला-पेंड्रा-मरवाही.
गौरेला थानाक्षेत्र में विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को जब खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ तो वह थाने पहुंची । इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया है। वहीं आरोपी को जैसे ही खुद के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज होने की भनक लगी तो वह फरार हो गया। फिलहाल, गौरेला पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मामला गौरेला थानाक्षेत्र का है। जहां पर अपने बच्चों के साथ रहने वाली विधवा महिला का संपर्क वहीं के एक युवक से हुआ। दोनो में काफी नजदीकियां भी बढ़ गई। युवक महिला से शादी करने की बात करते हुए उससे संबंध बनाने लगा। काफी समय बीत जाने के बाद जब भी महिला युवक को शादी करने की बात कहती तो युवक टाल जाता। जब महिला को खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ तो वो गौरेला थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया। महिला की मानें तो युवक ने उसके विधवा होने का फायदा उठा कर उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। महिला भी यह सोची की शादी हो जाने से उसका और उसके बच्चो का भविष्य बन जाएगा। लेकि जब आरोपी युवक टाल मटोल करने लगा। जिसके बाद वो महिला को अहसास हुआ कि ये उसके साथ समय काट रहा है और खुद को ठगा महसूस होने पर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज कराया। वहीं महिला के थाने में शिकायत किये जाने की भनक जैसे ही आरोपी युवक को हुई तो वो फरार हो गया है। वहीं गौरेला पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का जलवा, CM साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
चिचिरदा समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 450 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा
छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी-केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान