कबीरधाम.
रधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शनिवार को अपने शहर कवर्धा के दौरे पर रहेंगे। वे पहली बार डिप्टी सीएम बनने के बाद आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों द्वारा तैयारी चल रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के जारी शेड्यूल के अनुसार, आज शनिवार सुबह 10 बजे रायपुर से निकलेंगे। कवर्धा में दोपहर तीन बजे गांधी मैदान में जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान उनका सम्मान किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे ग्राम पंचायत मजगाव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वही शाम 6 बजे के बाद क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क करेंगे। कल रविवार को सुबह 7.30 बजे कवर्धा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति