बेंगलुरु
बेंगलुरु देहात जिले के एक प्राइवेट अस्पताल से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कूड़ेदान में बच्चे का भ्रूण पाया गया। बुधवार को औचक जांच के दौरान पाया गया है कि एक भ्रूण कूड़ेदान में पड़ा था। इसके बाद अस्पताल पर शक बढ़ा। बताया गया कि भ्रूण लगभग 22 सप्ताह का था।
मामला होसकोटे तालुक के तिरुमालाशेट्टीहल्ली इलाके की है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल है। अधिकारी जब औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वे हैरान रह गए। अधिकारियों का कहना है कि उस समय ऑपरेशन थिएटर में एक महिला भर्ती थी। संभव है कि वह भ्रूण उसी का रहा हो। हालांकि अधिकारियों ने इस बात से भी नहीं इनकार किया कि भ्रूण किसी और का भी हो सकता है।
पुलिस का कहना है कि अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अस्पताल के मालिक और डॉक्टरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है। वहीं अस्पताल में काम करने वाले चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एक सीनियर अधिकारी ने कहा, स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम जांच के लिए बुधवार को पहुंची थी। कूड़ेदान में भ्रूण को देखकर सब हैरान रह गए। इसके बाद अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त रणदीप डी ने सबसे पहले भ्रूण हत्या और अवैध गर्भपात का केस दर्ज करवाया है।

More Stories
ISI समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर बड़ा एक्शन, पाकिस्तान बॉर्डर से दिल्ली तक नेटवर्क ध्वस्त
हिमाचल पंचायत चुनाव से पहले बसों पर टकराव: HRTC बोला- एडवांस पेमेंट दो, तभी मिलेंगी 400 बसें
तहव्वुर राणा की नागरिकता पर क्यों बेबस है कनाडा? जानिए पूरा कानूनी खेल