रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, से मान्यता प्राप्त समस्त अशासकीय संस्थाओं के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क विद्या पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। संस्था के प्राचार्य अपनी संस्था के यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में स्वहपद कर मान्यता नवीनीकरण शुल्क भुगतान विकल्प पर क्लिक कर आॅनलाईन भुगतान कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर श्री व्ही. के. गोयल ने बताया कि आॅनलाईन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया से समस्त अशासकीय संस्थाओं को सुविधा होगी एवं मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क जमा करने हेतु मण्डल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। अत: समस्त मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाएं शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मान्यता वृध्दि (नवीनीकरण) का शुल्क विद्या पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन भुगतान करने की कार्यवाही कर सकते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी