श्रीनगर
जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कश्मीर घाटी में और कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
जम्मू- कश्मीर में आज मौसम शुष्क रहने और 11-16 दिसंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
पहलगाम में पिछली रात शून्य से कम 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात शून्य से कम 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कोकेरनाग में एक दिन पहले दर्ज किए गए शून्य से कम 2.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि गुलमर्ग में रविवार को लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। कुपवाड़ा में पिछली रात शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

More Stories
ISI समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर बड़ा एक्शन, पाकिस्तान बॉर्डर से दिल्ली तक नेटवर्क ध्वस्त
हिमाचल पंचायत चुनाव से पहले बसों पर टकराव: HRTC बोला- एडवांस पेमेंट दो, तभी मिलेंगी 400 बसें
तहव्वुर राणा की नागरिकता पर क्यों बेबस है कनाडा? जानिए पूरा कानूनी खेल