देहरादून
दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड का कहर बढ़ने लगा है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी तो मैदानी जिलो में बारिश हो रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 8 तक पहुंच चुका है।
केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है। धाम में अभी तक लगभग एक फीट तक बर्फ गिर चुकी है। लगातार बर्फबारी और गिरते तापमान ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य भी रोक दिए हैं। धाम में पांच सौ से अधिक मजदूर पुनर्निर्माण कार्य में लगे हैं।
वुड स्टोन कंपनी के मैनेजर मनोज सेमवाल ने कहा कि बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य में मजदूरों को परेशानी हो रही है। रात के समय तापमान माइनस 8 तक पहुंच जा रहा है। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है तब तक काम रोकना पड़ेगा।
दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बद्रीनाथ का मंगलवार को अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री रहा।

More Stories
क्या भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगेगा कोटा? जानिए फ्यूल राशनिंग का पूरा गणित
EV यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: सरकार ने 503 करोड़ का प्लान किया मंजूर, मिलेंगे कई फायदे
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत पर Morgan Stanley का भरोसा बरकरार, FY27 GDP को लेकर बड़ा अनुमान