केसीसी धारक पशुपालकों के लिए क्रेडिट लिमिट 3 लाख, नवीन के लिए 2 लाख रूपये
भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बताया कि मार्च 2023 तक देश में सर्वाधिक 2 लाख 36 हजार 331 किसान क्रेडिट कार्ड मध्यप्रदेश के पशुपालकों को उपलब्ध करवाये गये। प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से पशुपालन के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 2 लाख रूपये तक कार्यशील पूँजी केसीसी में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। राज्य शासन द्वारा योजना में 01 प्रतिशत सामान्य और समय पर भुगतान करने पर 04 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान सहायता दी जाती है।
मंत्री पटेल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पशुपालन और मत्स्य व्यवसायिक किसानों की कार्यशील पूँजी आवश्यकताओं के लिए किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को पशुपालन की गतिविधियों शामिल करते हुए 3 लाख रूपये और नवीन किसान क्रेडिट धारकों को 2 लाख रूपये की क्रेडिट लिमिट दी जायेगी। केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी क्रेडिट कार्ड धारकों को 2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान और समय पर भुगतान करने पर 3 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जायेगा।

More Stories
रेलवे स्टेशन पर रील बनाने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, झांसी मंडल ने दी सख्त चेतावनी
ग्वालियर में 4 दिसंबर से RSS का शताब्दी संकल्प शिविर, दत्तात्रेय होसबाले करेंगे युवाओं का मार्गदर्शन
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो साल में 2.74 लाख किलो ड्रग्स नष्ट