श्रीनगर.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आग लगने की एक घटना में लकड़ी का सामान बनाने वाला एक कारखाना और चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग रविवार को देर रात लगी और इसने कई मकानों एवं एक कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया तथा आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बारामूला के कनलीबाग में गुलाम अहमद नजर के घर में आग लगी जो पास के मकान और कारखाने तक फैल गई। निकटवर्ती शिविर से सेना के जवानों ने आग बुझाने में स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों की मदद की। अधिकारी ने कहा, ‘त्वरित कार्रवाई ने आग को आसपास के अन्य घरों में फैलने से रोक दिया।’

More Stories
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 मौतों के मामले में बड़ा फैसला
सिया गोयल केस में बड़ा खुलासा, शादी के 4 महीने बाद सामने आई WhatsApp चैट ने खोले कई राज
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब पुजारी पहनेंगे बिना जेब वाले कुर्ते