रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत को छत्तीसगढ़ के गांव गरीब किसान मजदूर और युवाओं की जीत निरूपित करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने आज कांग्रेस रूपी अभिशाप से छत्तीसगढ़ को मुक्त करते हुए विकास का मार्ग चुन लिया है।
साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार के शपथ समारोह का न्यौता देने आए थे। छत्तीसगढ़ की जनता के हम आभारी हैं कि मोदी जी का न्यौता आपने स्वीकार किया। मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ कुशासन, अन्याय, अत्याचार, आतंक और भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। राज्य में कांग्रेस के आतंक राज पर भाजपा के जीवट कार्यकर्ता के संघर्ष की जीत जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास, देश के गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति, हमारे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, संगठन के सह प्रभारी नितिन नबीन का कुशल निर्देशन, सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता का जुझारूपन इस शानदार जीत के मुख्य कारक हैं। हमारे कार्यकर्ता बिना डरे, बिना थमे क्रूर दमनकारी पंजे से छत्तीसगढ़ को मुक्त कराने डटे रहे। आखिरकार सत्य की जीत हुई। अब भाजपा की सरकार बनते ही मोदी जी की गारंटी पूरी करने का श्रीगणेश होगा। छत्तीसगढ़ विकास की तेज गति से आगे बढ़ेगा। भाजपा छत्तीसगढ़ निमार्ता अटलजी के सिद्धांतों के अनुरूप राज्य को सुशासन देगी। जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद के प्रति नमन करते हुए भाजपा वचनबद्ध है कि हम जन आकांक्षा और अपेक्षा की कसौटी पर खरे उतरेंगे। छत्तीसगढ़ महतारी का मान अब अपने शिखर पर होगा।

More Stories
CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा