नई दिल्ली,
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की तर्ज पर कर्नाटक में भी फिर से सरकार बनाने की खास रणनीति तैयार कर ली है. इस रणनीति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए बीजेपी कर्नाटक की 60 कमजोर सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जिताने में पूरा जोर लगाएगी. यहां चुनावी फीडबैक के आधार पर जो कमजोर सीटें मानी जाती हैं, उन्हें मजबूती दी जाएगी.
कर्नाटक की सीटों पर जीत के लिए बीजेपी ने अपने 60 नेताओं की स्पेशल टीम बनाई है. इन्हें राज्य में बहुमत का आंकड़ा 112 से ज्यादा सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ राज्य में इन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. इन 60 सीटों में खासतौर पर वो सीटें शामिल हैं, जिन पर साल 2018 में बीजेपी दूसरे नंबर पर रही थी या बेहद मामूली अंतर से हारी थी.

More Stories
TMC में बगावत: 20 से ज्यादा सांसद अलग गुट बनाने की तैयारी में
टीएमसी में बगावत से बदला संसद का गणित, एनडीए बहुमत के करीब
निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर हमला, भारत की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने का आरोप