मुंबई
बिग बॉस 17 में खानजादी अक्सर अपने फिजिकल दर्द को लेकर शो में बात कर चुकी हैं। सलमान खान ने भी उन्हें इस वीकेंड का वार में डांटा, इतना ही नहीं उन्होंने खानजादी को घर से जाने तक कह दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर खानजादी को काफी ट्रोल भी किया जा रहा था और अब इसी बीच एक डॉक्टर का वीडियो सामने आया है जो बता रहे हैं कि वह खानजादी के डॉक्टर रहे हैं और उनका ट्रीटमेंट भी किया है।
डॉक्टर ने क्या कहा
बिग बॉस से जुड़ी खबर शेयर करने वाले सोशल मीडिया पेज द खबरी ने एक डॉक्टर का वीडियो शेयर किया है। वह बताते हैं कि साल 2017 में खानजादी उनके पास आई थीं और उनके पूरे शरीर में बहुत दर्द था। वह दर्द से इतना चिल्ला रही थीं कि दूर तक उनकी आवाज सुनाई दे रही थी। वह व्हील चेयर पर थीं और हिल भी नहीं पा रही थीं।
क्या है खानजादी को बीमारी
इसके बाद डॉक्टर बताते हैं कि खानजादी को Ankylosing spondylosis बीमारी है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है और इसका कोई ट्रीटमेंट नहीं है। हालांकि डॉक्टर ने उनका ट्रीटमेंट किया कुछ रिसर्च के साथ और कहा कि खानजादी के डेडिकेशन से उनकी हालत ठीक हुई। डॉक्टर आखिर में यह भी कहते हैं कि खानजादी झूठ नहीं बोल रही हैं तो उन्हें झूठा बोलना और ट्रोल करना बंद करें।
बता दें कि कई बार खानजादी घर में बोलती हैं कि उन्हें काफी दिक्कतें हैं। वह शो के डॉक्टर्स से दवाई लेती हैं और आराम करती हैं। इस वजह से कुछ कंटेस्टेंट्स ने उन पर सवाल भी खड़े किए। हालांकि वह हर बार बोलती हैं कि उनके फिजिकल दर्द का मजाक ना बनाएं। इतना ही नहीं वह शो में यह भी कहती हैं कि उन्हें घर जाना है, वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।

More Stories
ईद के बाद शूरा खान ने दिखाई बेटी की क्यूट झलक, पायल पहने अरबाज की नन्ही लाडली ने जीता दिल
02 अप्रैल को सामने आएगा ‘राम’, नमित मल्होत्रा की रामायण की अगली झलक तैयार
राम चरण के बर्थडे पर ‘पेड्डी पहलवान’ लुक का धमाका