मुंबई.
दक्षिण भारतीय अभिनेता ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' का टीजर रिलीज हो गया है। वर्ष 2022 में प्रदर्शित फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स अब इसका प्रीक्वल लेकर आ रहे हैं।फिल्म से ऋषभ का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज हो गया है। खून से लथपथ ऋषभ शेट्टी डरावने अवतार में नजर आ रहे हैं। 'कांतारा चैप्टर-1'हिंदी और कन्नड़ सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और बंगाली भाषा में रिलीज होगी।

More Stories
‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट, सपना टूटा तो शादी में छलका दर्द
रामायण की शूटिंग में दीपिका चिखलिया ने बताईं मुश्किलें, कपड़े बदलने तक की नहीं थी सुविधा
लॉक अप में शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बढ़ा हाईवोल्टेज ड्रामा