रायपुर
पुरानी बस्ती थाना इलाके में सोमवार सुबह 21 साल का एक युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रेमिका की शादी किसी दूसरे से तय होने से नाराज था। अपने ही घर के पंखे में गमछा बांध कर फंसी के फंदे पर झूल गया। सुबह जब उसकी मां ने कमरे में जाकर देखा तो उसका बेटा फासी के फंदे में लटका हुवा था। इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में ले कर पीएम के लिए एम्स हस्पताल भेज दिया है। घटना का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस आत्महत्या क्यों की आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
आसपास के लोगों का कहना है कि युवक का पुरानीबस्ती के ही रहने वाले युवती से प्रेम संबंध था। और कुछ दिन पहले ही युवती की किसी दूसरे युवक से शादी के लिए रिश्ता तय हुआ था। जिसके बाद युवती ने प्रेमी को शादी करने से इंकार कर दिया था। इस बात से नाराज युवक ने रविवार को युवती से फोन पर बात की फिर देर रात अपने घर पर परिवार वालों के सो जाने के बाद अपने कमरे में जाकर पंखे में फंदा बांध कर झूल गया।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार