कोट्टायम (केरल)
केरल के कोट्टायम जिले के पोनकुन्नम इलाके में पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाली घटना सामने आई। दरअसल, यहां एक पुलिसकर्मी ने एक बस में महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्तनपान करा रही महिला के साथ दुर्व्यवहार
पुलिस ने कहा, शिकायतकर्ता के अनुसार, अजस मोन नाम के आरोपी ने कोट्टायम से मुंडाकायम तक बस में यात्रा के दौरान कथित तौर पर उसका पीछा किया। पुलिस ने बताया कि सिविल पुलिस अधिकारी ने यात्रा के दौरान अपने नौ महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।
बस में किया पीछा
इसके बाद, महिला पोनकुन्नम में बस से उतर गई और दूसरी बस में चढ़ गई। हालांकि, पुलिसकर्मी भी उतर गया और जिस बस में महिला चढ़ी थी उसी में चढ़ गया। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित महिला ने अपने पति और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने पकड़ा
उसके हालात को जानकर परिजन कंजिराप्पल्ली शहर पहुंचे। जब वह उतरी तो आरोपी पुलिसकर्मी भी उसके पीछे आ गया। यह देख परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी पर 11 वर्षीय ग्रिहिता का परचम, दिया ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
हंता वायरस को लेकर WHO अलर्ट, संक्रमितों के लिए आइसोलेशन अनिवार्य
महाराष्ट्र में मराठी ने बढ़ाई टेंशन, 80 हजार छात्र भाषा विषय में फेल