बिलासपुर
अधोसंरचना विकास हेतु मंडल के चंदिया रोड स्टेशन में तीसरीकरण लाइन कमीशनिंग हेतु प्री एनआई व एनआई का कार्य किया जा रहा है । इस कार्य के फलस्वरुप आज से 4 दिसम्बर तक गाड़ी संख्या 08269/08270 चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल को रद्द किया गया था।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा इस गाड़ी को उपरोक्त अवधि में रिस्टोर करते हुये इसका परिचालन चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी स्टेशनों के मध्य करने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त अवधि में ये गाड़ी चिरमिरी-अनूपपुर-चिरमिरी स्टेशनों के मध्य अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार