जशपुर.
सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सिटी कोतवाली क्षेत्र की नाबालिग बच्ची मंगलवार को अपने घर के सामने खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक ने बिस्किट खिलाने के बहाने बच्ची का अपहरण कर लिया।
अपहरण की घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों ने सोशल मिडिया पर उसका फोटो शेयर कर दिया। सोशल मीडिया के द्वारा परिजनों को पता चला कि एक युवक के द्वारा उसे एक जगह पर ले जाया गया है। बच्ची के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने सूनसान जगह पर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बच्ची को इलाज के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। एएसपी उमेश कश्यप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

More Stories
सीईओ अनुपमा आनंद ने झलप में पीएम सूर्य घर योजना और बिहान समूह की आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण
CG में जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, सोलर पंप से घर-घर पहुंच रहा पेयजल
अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन