जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज एक बार फिर से आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई। जिसमें 3 जवान घाल हुए। हालांकि सेना की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा कि यहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। पिछले चार दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले, 18 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर हुए थे।

More Stories
MEA के एक्शन से मची खलबली: अवैध बांग्लादेशियों को खदेड़ने का प्लान
ममता बनर्जी का दांव पड़ा उल्टा, राज्यपाल ने भंग की बंगाल विधानसभा
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: भारत ने 13 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह किए, सेना ने दिया खुलासा