रायपुर.
बेमेतरा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। नवागढ़ थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा ने बताया कि परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार उनकी नाबालिक लड़की को आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।
इस मामले में पुलिस ने धारा 363 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी हृदय टंडन पिता रामकुमार टंडन उम्र 20 निवासी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी हृदय टंडन द्वारा पीड़िता को नाबालिक होना जानते हुए भी प्रलोभन देकर भगाकर ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 के अलावा 376, 376 (2) (झ) व 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

More Stories
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री
राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण
लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई