रायपुर.
बीजापुर में एक बच्चा खेलने के दौरान पानी की टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीजापुर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के वाहन चालक का डेढ़ साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद बच्चे के न दिखने पर लोगों ने उसकी तलाश की। काफी देर ढूंढने के बाद भी बच्चा नहीं मिला।
बच्चे के पिता ने इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे, तभी सूचना मिली कि बच्चा घर के पास कुछ ही दूर पर स्थित मुकेश राठी के घर खेलते-खेलते पहुंच गया था। उनके घर में सीढ़ी के किनारे बने पानी टंकी का ढक्कन आधा खुला हुआ था। बच्चा उसी में गिर गया। घरवाले बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसने मृत घोषित कर दिया।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय