रायपुर
शहरवासियों ने दीपोत्सव का महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया , देर रात तक हुई आतिशबाजी, फटाकों और घर व दुकान से निकले कचरों को समेटने के लिए तड़के से ही नगर निगम का सफाई बेड़ा घरों की दहलीज तक पहुँच गया।
नगर निगम के स्वच्छता बेड़े में तीन हजार सफाई मित्र है , जो सड़कों , गलियों को साफ सुथरा रखने की जिÞम्मेदारी निभाते हैं।इसके अलावा 248 वाहन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए रोज घरों तक पहुँचते हैं। यह पूरी टीम हर मौसम , हर पर्व में पूरी जिÞम्मेदारी के साथ अपने काम में जुटी रहती हैं। दीवाली के दूसरे दिन भी यह अमला सूर्योदय के पहले ही पूरे शहर के उन इलाकों में आमद देने पहुँच गया , जहां देर रात आतिशबाजी,खानपान और घरों से निकाले गये कचरे का जमावड़ा था।
शहरवासियों ने भी इन सफाई मित्रों के जज्बे को खूब सराहा। गृहणी राज लक्ष्मी कहती है – जब हर घर त्यौहार मनाकर आराम करता है , लोगों द्वारा फैलाए कचरों को ये सफाई मित्र सफाई करने में देर रात से जुट जाते हैं।उनका कहना है कि सभी का त्यौहार उत्साह के साथ मनें, इसके लिए शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए सफाई मित्र जो परिश्रम करते हैं , उसके लिए वे सभी सम्मान के हकदार है और हर नागरिक को उनको अपना साथ दे कर साफ सफाई में सहयोग देना चाहिए।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय