धार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर को धार पहुंचेंगे। जहां पर वे भोजशाला के दर्शन/ पूजन पश्चात लालबाग सभा स्थल पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना विक्रम वर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे ।उक्त जानकारी देते हुए धार विधानसभा मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शाह दोपहर 4 बजे हेलीकॉप्टर से धार पुलिस हेलीपैड पहुंचेंगे ।
इसके बाद हेलीपेड से रवाना होकर 4.15 धार स्थित भोजशाला पहुंचेंगे वे दर्शन /पूजन कर 4:30 किला मैदान सभा स्थल पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना विक्रम वर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।इस दौरान विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी सहित अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहेंगे। जनसभा पश्चात 5.25 पर धार हेलीपैड से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। अमित शाह की आमसभा के लिए स्थान परिवर्तन कर अब लालबाग के स्थान पर किला मैदान धार में होगी ।

More Stories
भोपाल में 3 दिन की बारिश ने खोली सड़कों की पोल! अटल पथ और लिंक रोड-2 खस्ताहाल, 527 लोगों का रेस्क्यू
Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, मंदिर घोषित करने के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने दी चुनौती
मृत लोगों के जॉब कार्ड से मनरेगा भुगतान का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग