बालोद.
बालोद जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक एक ही दो पहिया वाहन में सवार थे और अनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ से टकराई जहां पर तीनों बुरी तरह घायल हो गए, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में दो शख्स रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटिया में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में तीसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया बालोद पुलिस की टीम पूरे मामले में कार्रवाई करने में जुटी है। बालोद थाना प्रभारी रवि शंकर पांडे ने बताया कि एक मृतक महामाया थाना क्षेत्र का है वहीं दो मृतक डॉडी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह पाटिल, देवेंद्र पाटिल और कीर्तन कोठरी के रूप में हुई है।

More Stories
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
रायपुर : कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान