कांकेर.
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिल रही है। अंतागढ़ के मुरनार गांव के जंगल में सुबह तकरीबन सात से आठ बजे के बीच यह मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार जवानों ने मुठभेड़ के बाद नक्सल कैम्प को भी ध्वस्त कर दिया है।
कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सुबह सात और आठ के बीच अन्तागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस, बीएसएफ और नक्सलियों की टीम के बीच में मुठभेड़ हुई है।एसपी ने बताया कि हमारी पूरी टीम सुरक्षित है पुलिस के द्वारा नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है, काफी सारी नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

More Stories
संवाद से संपूर्ण समाधान शिविर बना जनविश्वास का केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की मौजूदगी में सैकड़ों समस्याओं का त्वरित निराकरण
वर्षों से लापता लोगों की तलाश में जुटी एमसीबी पुलिस, आमजन से मांगा सहयोग
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी