September 10, 2026

अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, अबतक 21 लोगों के मारे जाने की खबर

अमेरिका
अमेरिका के साउथ और मिडवेस्ट में आए बवंडर की वजह से अब तक 21 लोगों की जान चली गई है। क्रॉफोर्ड काउंटी बोर्ड चेयर बिल बुर्के ने बताया कि तीन और लोगों की बवंडर की वजह से मौत हो गई है, जबकि 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। आंधी की वजह से कई आर्कनसास में रास्ते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, इलिनोइस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल की छत ढह गई। तकरीनब सात राज्यों में आए इस तूफान की वजह से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि कई व्यापार प्रभावित हुए हैं, पेड़ उखड़ गए हैं। अभी तक जिन 21 लोगों की मौत हुई ङै उसमे से 7 लोग टेनेसी काउंटी के हैं, जबकि चार लोग वेन, अर्कनास के हैं, 3 सलिवम, इंडियाना के हैं।