रायपुर
उत्तरप्रदेश के एटा विधायक व अखिल भारतीय लोधी – लोधा – लोध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा एक दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास पर आ रहे है। राजधानी रायपुर में सामाजिकजनों से चर्चा करने के बाद राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोंगरगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार करने जाएंगे।
लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई रायपुर के अध्यक्ष अध्यक्ष लोधी सुरेश सुलाखे व सचिव प्रहलाद लोधी ने बताया कि लोधी क्षत्रीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा उर्फ डेविड कल एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है जहां समाज के लोग उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए है। राजधानी रायपुर पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ में हो रहे विधानसभा चुनाव की राजनीतिक बिसात पर सामाजिक चर्चा भी करेंगे। साथ ही आजादी के बाद डोंगरगांव विधानसभा से राष्ट्रीय पार्टी भाजपा ने श्री भरत लाल वर्मा को प्रथम बार प्रत्याशी बनाया गया है, उनके विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के बाद वे वापसी में कुम्हारी में स्थित लोधेशवरधाम भी जाएंगे जहां हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन भी करेंगे।

More Stories
देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक
सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा