कबीरधाम.
जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव के फोंक नदी में दो सगे भाई डूब गए । घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पांडातराई पुलिस व गोताखोर की टीम पहुंची। पांडातराई थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी अमृता पैकरा ने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। बिसेन राय के दोनों बेटे अमन व आनंद अपनी बुआ के साथ नहाने के लिए गए हुए थे। नहाने के दौरान वे दोनों गहरे पानी में चले गए। इसके बाद दोनों का पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 11 बजे थाने में जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम भेजी गई है। वर्तमान में गोताखोर की टीम रेस्क्यू अभियान में लगी हुई है। दोनों को अब तक बरामद नहीं किया जा सकता है। दोनों की उम्र नौ और 11 वर्ष है।

More Stories
योग को दिनचर्या बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान: मुख्यमंत्री साय
योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश