जोनार को दी विकास कार्यों की सौगात
दतिया
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के जोनार पहुँच कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि गाँव के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जोनार में 19 लाख रूपए के विकास कार्य होंगे। उन्होंने जोनार के अनुसूचित जाति मोहल्ले में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा निर्माण के लिए 5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने गाँव में वरिष्ठ ग्रामीण लोगों का शॉल, श्रीफल और पुष्प-हारों से सम्मान भी किया। जोनार में विकास यात्रा के साथ कलश यात्रा भी निकली।
आमजन से हुए रू-ब-रू
मंत्री डॉ. मिश्रा राजघाट कॉलोनी में निवास पर आमजन से रू-ब-रू हुए। उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनी और उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

More Stories
छतरपुर के डायल-112 हीरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर एमपी ट्रांसको के सब-स्टेशन में हुआ सामूहिक पौध-रोपण