मुंगेली.
भाजपा विजय संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मुंगेली के रेस्ट हाउस मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से भाजपा प्रत्याशी पहुंचे हुए हैं। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडवीया मुंगेली पहुचे हैं। बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी अमर अग्रवाल, बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी धरम लाल कौसिक, तखतपुर विधानसभा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व लोरमी विधायक तोखन साहू सहित तमाम भाजपा नेता आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पुन्नूलाल मोहले के समर्थन मे मुंगेली पहुंचे हुए हैं।
बीजेपी ने अरुण साव को लोरमी विधानसभा से और मुंगेली विधानसभा से पुन्नूलाल मोहले को प्रत्याशी बनाया है और दोनों प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। आपको बता दे की पुन्नूलाल मोहले छह बार के विधायक और चार बार के सांसद रह चुके हैं तो अरुण साव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं। अरुण साव ने मुंगेली व लोरमी में कमल का फूल खिलने व प्रदेश में बीजेपी की वापसी का दावा किया है।

More Stories
जनदर्शन में मंत्रीराजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, मुकेश कोठारी बने तिल्दा-नेवरा के नए SDM
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय