रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने 16 विधानसभा क्षेत्रों में दो समितियों का गठन किया है। जिसमें सांसद सुनील सोनी को चुनाव प्रबंध समिति और सांसद संतोष पांडे को चुनाव अभियान समिति का संयोजक नियुक्ति किया है।
16 चुनाव संचालकों में रायपुर ग्रामीण के लिए दो पूर्व विधायक नंदे साहू, श्रीचंद सुंदरानी, ओम प्रकाश देवांगन को बनाया है और श्रीचंद सुंदरानी को उत्तर से दूर किया गया है। इसी तरह से रायपुर दक्षिण के लिए चार संचालक बनाए है जिनमें डॉ. विमल चोपड़ा के साथ केदार गुप्ता, पूर्व भाजपा पार्षद प्रेम बिरनानी, सुभाष तिवारी को सहसंचालक बनाया है। वहीं रायपुर पश्चिम की जिम्मेदारी राज्यपाल रमेश बैस के भाई महेश बैस को संचालक बनाया गया है।
पार्टी ने रामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के चुनाव संचालन की जिम्मेदारी राइस मिलर गोपाल मोदी को दी है। मोदी हाल में ईडी के छापेमारी के जाल में फंसे थे। इसी तरह से पत्थलगांव के लिए सालिक साय, लैलूंगा-अरूण राय, सारंगढ़-गुरुपाल सिंह भल्ला, बिलाईगढ़-डॉ. गुलाब सिंह, मुंगेली-चोवादास खांडेकर, महासमुंद -संदीप दीवान, राजिम – नेहरू लाल साहू, सिहावा – कमलचंद्र भंजदेव, दुर्ग शहर- विनायक नाथू, भिलाई नगर- गार्गी शंकर मिश्रा, वैशाली नगर-लाभचंद बाफना और नवागढ़ में टार्जन साहू को नियुक्त किया गया है।

More Stories
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव