रायपुर
अंतागढ़ से कांग्रेस से बगावत कर चुनावी रण में उतरने वाले अनुप नाग को पार्टी ने 6 साल के लिये बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनुप नाग ने पार्टी के बैनर पर अंतागढ़ से पिछला चुनाव लड़ा था और भाजपा के विक्रम उसेंडी को 13,414 मतों से हराया था। इस बार पार्टी ने अनुप नाग के स्थान पर रुप सिंह पोटाई को मैदान में उतारा है वहीं भाजपा ने लता उसेंडी पर दांव लगाया है। अनूप नाग के निर्दलीय चुनाव लडने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

More Stories
बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
सुशासन तिहार में समस्याओं का समाधान: लोगों को मिल रहा जनकल्याण योजनाओं का सीधा लाभ
नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियरों का हुआ तबादला