रांची
एक पुरुष और महिला द्वारा पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवाल एक पुरुष और महिला ने एख महिला को आश्वस्त कि क्रिकेटर और आइकन एमएस धोनी लोगों को 'नकदी बांट रहे हैं'। महिला ने सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर विश्वास कर लिया और बाइकर्स से पूछा कि क्या वे उसे उस स्थान पर ले जा सकते हैं जहां नकदी वितरण हो रहा था। इस पर वह राजी हो गए और महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ उनके साथ चली गई।
इसके बाद महिला को हरमू स्थित बिजली कार्यालय पहुंचने पर बाइक सवारों ने महिला से कहा कि नीचे उतरो और वहां देखो। उन्होंने उसे बातों में उलझाया और जैसे ही उसका ध्यान क्रिकेट आइकन के हाथों मिलने वाली 'काल्पनिक नकदी' की ओर गया कि जालसाज उसकी बेटी को बाइक पर लेकर भाग गए।
घटना मंगलवार (24 अक्टूबर) की है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह कोई अलग हरकत है या बच्चों के अपहरण में शामिल किसी गिरोह की सोची-समझी साजिश है।

More Stories
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका
पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा कदम, ‘Build New NTA’ मिशन के तहत होंगी नई भर्तियां
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, ‘गृह मंत्री देंगे जवाब’; विपक्ष की मांग पर बनी सहमति