पटना
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है. सोमवार सुबह इसकी जानकारी आरजेडी नेता ने ट्विटर के जरिए दी. उन्होंने लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है.
बहन रोहिणी आचार्य ने भी भाई तेजस्वी और भाभी राजश्री के घर में किलकारी गूंजने पर बधाइयां दी हैं. रोहिणी ने एक कवितानुमा संदेश में लिखा है, ''भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे-मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे. मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलकें..''
दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान राजश्री अपने दिल्ली स्थित घर पर रह रही थीं और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं. डॉक्टरों ने उनको फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च माह में डिलीवरी कराने की डेट दी थी.
तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी. बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था. मगर बाद में सब राजी हो गए थे. परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने 'चट मंगनी-पट ब्याह' रचा लिया था.
राजश्री की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं. उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं. राजश्री और तेजस्वी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे. राजश्री ने मल्टीनेशनल यूनिवर्सल बैंक Barclays के साथ काफी समय तक काम किया था, लेकिन तेजस्वी के साथ शादी के लिए उन्होंने जॉब से ब्रेक ले लिया.
बहरहाल, पुत्री के जन्म के साथ ही यादव परिवार को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने भी अपनी सरकार में सहयोगी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को बधाई दी है. मुंगेर सांसद ललन सिंह ने लिखा कि बिहार के युवा नेता और माननीय उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी के घर लक्ष्मी रूपी पुत्री रत्न के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं.

More Stories
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें
Rahul Gandhi Indore Visit: अब 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी, बारिश के चलते बदली कार्यक्रम की तारीख
राहुल गांधी पर अड़ी कांग्रेस, विजय के PM दावे से बढ़ी गठबंधन में तकरार